राकेश, देवल ब्यूरो।सोनभद्र। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी ने जनपद के समस्त अन्य पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर के आवेदकों को सूचित किया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत आनलाईन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं । शादी हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत आवेदक द्वारा आनलाईन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन पश्चात तक करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदक एवं पुत्री दोनों के आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक होनी चाहिए। आवेदक समस्त अभिलेखों के साथ विभागीय साइट पर स्वयं अथवा सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। शादी अनुदान योजनान्तर्गत प्रति लाभार्थी 20 हजार रुपए की धनराशि देय है। उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन लोढ़ी, कमरा नम्बर 37 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
