कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।
दबंगों ने एक परिवार का किया जीना हराम कभी अज्ञात लोगों से दिलवाते धमकी तो कभी खुद ही जान से मारने की दे रहे धमकी। वही पीड़ित परिवार बहुत ही डरा और सहमा हुआ है । पीड़ित की माने तो दबंगों द्वारा अपने कृतियों को छुपाने के लिए अहिरौली थाना अध्यक्ष को भी गुमराह करने की पूरी कोशिश कर रहे है।आपको बताते चलें यह पूरा मामला जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र ग्राम अशरफपुर बरवा आनंद नगर मोहल्ला डिल्ली मरी का है। जहां के निवासी पीड़ित परशुराम पुत्र स्व.मिश्रीलाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर बताया की मेरे ही गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग हैं। जो मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। लगातार मेरे परिवार को हैरान व परेशान किया जा रहा है। जब भी पीड़ित परशुराम शिकायत करने के लिए घर से निकलता है। उनके गुर्गो द्वारा रास्ता रोककर धमकी दी जाती है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन दबंगों द्वाराअपने किए गए कृतियों को छुपाने के लिए थाना अहरौली को गुमराह करके पीड़ित के ही खिलाफ अब आए दिन एप्लीकेशन देकर परेशान कर रहे हैं वहीं पीड़ित परशुराम का कहना है कि यह लोग कभी भी मेरे परिवार पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना भी कर सकते हैlऐसा पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया हैl
