कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र में गौ तस्करों का आतंक बरकरार तमसा नदी सुलतानगढ़ पुल के किनारे मिले गोवंश के कटे हुए सिर और खाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई बताया जाता है की इस बात का पता तब चला जब नदी के किनारे कटे हुए गोवंश के सिर पर किसी राह चालक की नजर पड़ी तुरंत ही उसका फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया वही सूत्रों की माने तो सम्मनपुर थाना अध्यक्ष पूरी तरह से इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं और थाने के कुछ करीबी भी हैं। जो इस मामले में पूरी तरह से लीपा पोती करने में जुटे हुए हैं जो कि अभी कुछ ही दिन हुआ सम्मनपुर थानाध्यक्ष को कुर्सी संभाले हुए और जाते ही बड़े मामलों पर पर्दा डालना शुरू कर दिए सोचिए आगे चलकर यह क्या करेंगे इस संबंध में जब सम्मनपुर थानाध्यक्ष से बात हुई तो उन्होंने बताया कि किसी ने पुल के नीचे लाकर फेंक दिया था अभी कुछ ही दिन हुए थाने पर आए हुए थोड़ा आप अपने तरीके से भी इस मामले को देख लीजिए। कुछ इस तरह से रहा थानाध्यक्ष सम्मनपुर का बयान।
