तकनीकी क्षेत्र में भारतीय प्रवासियों और एच1बी वीजा पर बहस के बीच एक अमेरिकी अटॉर्नी ने भारतीय सीईओ पर बड़ा आरोप लगाया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने भारतीय सीईओ पर कंपनी को बर्बाद करने और छंटनी का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट ने नई बहस शुरू कर दी है। अमेरिकी शख्स ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय सीईओ के आने के बाद कंपनी में काम करने का माहौल बिल्कुल खत्म हो गया है। शीर्ष पदों पर अधिकांश भारतीयों को रखा गया। वेतन में कटौती की गई। पदोन्नति भी रोक लगी दी।
फाउंडर्स को दिखाया बाहर का रास्ता
अमेरिकी अटॉर्नी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मेरी पत्नी एक कंपनी में काम करती थी। बाद में इसे एक निजी इक्विटी फर्म ने खरीद लिया। इसके तुरंत एक भारतीय सीईओ को कंपनी में रखा गया। उस सीईओ ने कंपनी के सभी फाउंडर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सी-सूट की जगह भारतीयों को रख लिया।