राकेश, देवल ब्यूरो।चोपन सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के द्वारा मंडल अंतर्गत समस्त बुथों पर भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाई गई| मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में मंडल कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि सोनाबच्चा अग्रहरी द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि कमजोर पिछड़े एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीह भारत रत्न भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है बाबा साहब ने जीवन पर्यंत दवे कुछले असहाय लोगों के लिए संघर्ष करते रहे नारियों के मान सम्मान के लिए उनके हक अधिकार को दिलाने का काम किया सर्व समाज के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक राजनीतिक आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखकर सम्मान दिलाया। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो किया है आने वाली पीढ़ी युगों युगों तक याद करती रहेगी बाबा साहब सभी के दिलों में आजीवन जीवित रहेंगे | इस मौके पर चोपन मंडल चुनाव अधिकारी सोना बच्चा अग्रहरि जी डॉ सत्येंद्र आर्य, तेजवंत पाण्डेय, परशुराम केशरी, राहुल सिंह, डॉ सुरेन्द्र मौर्या,सोनी रावत, शबनम मिश्रा, हिमांशु प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे|
सपाइयों ने मनाया बाबा साहब का पर निर्माण दिवस, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के नेतृत्व में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पर निर्माण दिवस मनाया गया चित्र पर माल अर्पण कर उनके जीवन पर आयोजित की गई गोष्ठी पर प्रकाश जिससे हम सभी गौरव हासिल करते हैं वही उनके विचारों पर हम सभी कार्यकर्ता चलने का प्रयास करते हैं इस मौके पर शाहिद कुरेशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, अशोक कुमार प्रधान अनिल यादव, कृपा शंकर महिला सभा अध्यक्ष गीता गौर,सुनील कुमार गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बीएसपी कार्यकर्ताओं ने मनाया पर निर्माण दिवस सोनभद्र। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में परम पूज्य बोधिसत्व विश्व भूषण भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया सोनभद्र के स्वर्ण जयंती,बढौली चौंक पर बसपा जिलाध्यक्ष बी सागर साहब के नेतृत्व में बाबासाहब,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद बागड़ी साहब मुख्य मंडल इंचार्ज मिर्जापुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में अविनाश शुक्ला मुख्य मंडल इंचार्ज मिर्जापुर मंडल माननीय प्रेमनाथ गौतम जिला प्रभारी सोनभद्र रहे। मंडल स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम मिर्जापुर में डंगरहर में आयोजित किया गया है सभी कार्यकर्ता बढौली चौराहे से मिर्जापुर के लिए जिलाध्यक्ष बी सागर साहब का नेतृत्व में प्रस्थान किया। मुख्य अतिथि विनोद बागड़ी साहब ने कहा कि कमजोर पिछड़े एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा विश्व भूषण भारत रत्न भारतीय संविधान निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है बाबा साहब ने जीवन पर्यंत दवे कुछले असहाय लोगों के लिए संघर्ष करते रहे नारियों के मान सम्मान के लिए उनके हक अधिकार को दिलाने का काम किया सर्व समाज के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक राजनीतिक आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखकर सम्मान दिलाया। बहन कुमारी मायावती के द्वारा बनाए जाने पर आभार प्रकट किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोग ओपी मौर्य रामविचार गौतम जमुना कुमार चौधरी डॉ रामअवतार चौहान रामचंद्र रत्ना राम लखन देहाती गोपाल दास कौशल बलवंत रंगीला अवधेश विश्वकर्मा अमन मौर्य अशोक सागर प्रभु भारती अंबेडकर भारती रविंद्र भारती प्रधान पवन प्रधान संदीप भारती बाबूराव प्रजापति मुन्ना भारती नारद राव चुनमुन प्रधान जनार्दन पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।
