देवल संवादाता,मऊ। अपर जिला अधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत वर्ष 2023- 24 एवं 2024- 25 हेतु नॉन मिलियन प्लस सिटीज के लिए टाइड एवं अनटाइड अनुदान की अवमुक्त धनराशि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 हेतु नॉन मिलियन प्लस सिटी शहरों के लिए टाइड एवं अनटाइड अनुदान की अवमुक्त धनराशि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा के द्वारा अभी भी कुछ कार्य अवशेष पाए जाने पर अपर जिला अधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार 15 वे वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत वर्ष 2024- 25 हेतु नॉन मिलियन प्लस सिटी शहरों के लिए टाइड एवं अनटाइड अनुदान की प्रथम एवं द्वितीय किस्त अवमुक्त होने पर अवमुक्त धनराशि का उपयोग शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय अंतर्गत करने के निर्देश भी अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने 15 वे वित्त आयोग की संस्तुति के तहत जारी धनराशि का उपयोग कार्यों को निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण न करने पर संबंधित अधिशासी अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
दिसंबर 06, 2024
0
Tags
