अहरौला, आजमगढ़। दिनांक 28/11/2024 को वादिनी मुकदमा उम्र करीब 17 वर्ष के द्वारा थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी विवेक यादव पुत्र अज्ञात द्वारा वादिनी उम्र करीब 17 वर्ष को शादी का प्रलोभन देकर करीब 05 साल से मिलते-जुलते व शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 491/2024 धारा 69 बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट बनाम विवेक यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम गहजी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। दिनांक 04.11.2024 थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को मड़ना पुलिया से समय करीब 11.30 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।