राकेश, देवल ब्यूरो।सोनभद्र। समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र दे कर बैंक के निजीकरण के कारण मौजूदा समय में कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों को तरह-तरह के परेशानियों को झेलना पड़ता है। निजीकरण ना किया जाए, आरक्षण के तहत युवाओं को नौकरी दिया जाए। बैंक व किसी जगह पर आरक्षण के तहत नौकरी दिए जाएं, सीधे भतीं न किए जाएं। निजीकरण से देश की युवा पीढ़ी परेशान है एवं मौजूदा सरकार के प्रति उनका आक्रोश है। मंत्री को बैंक में हो रहे धांधली की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। बैंक द्वारा जो लोन किया जाता है वह आसानी से लोन नहीं होता है, बैंक के चक्कर लगाते लगाते लोग थक जाते हैं फिर बैंक के दलालों से मिली-भगत से कुछ अंदर बात होने के बाद तब लोन पास होता है। देश में बड़े- बड़े लोगों को जैसे अडानी, अंबानी उद्योगपतियों को 3 या 4% पर आसानी से लोन मिलता है। तथा उनका पैसा सरकार द्वार माफ कर दिया जाता है। और वही गरीब लोगो से लगभग 9 से 12% तक ब्याज लिया जाते है, और जबरन उसला जाता है एवं जेल तक भेजा जाता है। जिससे गरीब, किसान, व्यापारी सभी लोग परेशान हैं। उद्योगपतियों के तरह उपरोक्त सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित
अनुसूचित जनजाति, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारीयों सहित अन्य लोगो का कर्ज माफ किया जाए। इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। देश-प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व मध्य वर्ग तथा सभी जाति के गरीब लोगों को सस्ता लोन कम ब्याज पर 30% सब्सिडी पर उपलब्ध कराना चाहिए तथा बकरी, भेड़, गाय, भैंस, कृषि, व्यवसायिक इत्यादि लोन देकर गरीबों का उत्थान करना चाहिए। देश में सभी बड़े लोगों से टैक्स देते है तो वह पैसा बैंक में ही जाता है, उस पैसे से गरीबों को 30% सब्सिडी छूट देकर उत्थान करना चाहिए। उपरोक्त सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए पहल करने की कृपा करे।

