पवई, आजमगढ़। दिनांक 29.08.2024 को वादी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री जिसकी शादी अवनीश कुमार सिंह पुत्र राममिलन सिंह ग्राम सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 02.12.2022 को किया गया था, लेकिन वादी के पुत्री के ससुराल वालों द्वारा वादी के पुत्री को दहेज के लिए लगातार प्रताडित करना, मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दिया जाता था। दिनांक 28.08.24 को अचानक तबियत खराब कहकर वादी की पुत्री को रहस्यमय ढंग से उसके ससुराल वालों द्वारा मार डाला गया इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/24 धारा 80(2), 85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट बनाम अभियुक्तों 1.अवनीश सिंह पुत्र राममिलन सिंह 2.राममिलन सिंह पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह 3. परमीला सिंह पत्नी राममिलन सिंह 4. अराधना सिंह पुत्री राममिलन सिंह निवासीगण ग्राम सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 09.11.2024 को उ0नि0 मनीष मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राममिलन सिंह पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह निवासी सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ उम्र करीब 70 वर्ष को चकिया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल लिंक रोड के पास से से समय करीब 09.05 AM बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।