दैनिक देवल घोरावल, सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पेढ़ में हो रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण में 24 दिन का प्रशिक्षण पूर्ण किए हुए बालिकाओं को प्रधानाध्यापक राजीव कुमार एवं राधेश्याम सिंह कुशवाहा पीटीई ने प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय पर ही हुआ है। जिसमें बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया गया। जिससे वह किसी के बहकावे में न आ सके। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दिया गया। बालिकाओं को नियमित व्यायाम और प्राणायाम करने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे उनका स्वास्थ्य सही रहे और वे सभी स्वस्थ भी रहे। अपनी सुरक्षा के लिए अपने हैंडबैग में आत्मरक्षा किट भी अपने साथ रखने के लिए सुझाव दिया गया। इस मौके पर सहायक अध्यापिका शिखा पांडेय एवं निहारिका सिंह उपस्थित रही।
घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पेढ़ में हो रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ।
नवंबर 20, 2024
0
Tags