मेंहनाजपुर, आजमगढ़। दिनांक 17.10.24 को आवेदक थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त राकेश कुमार भारतीय पुत्र सहेन्द्र राम ग्राम ढाखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ नामक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 172/2024 धारा 299,353(2), बीएनएस व 67 ए आईटी एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 18.10.24 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामपुर राकेश कुमार भारतीय पुत्र सहेन्द्र राम ग्राम ढाखा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को जमीन पालहन नहर पुलिया से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया।