देवल संवाददाता, दिनांक 23/08/2024 को वादिनी मुकदमा सर्मिला यादव पत्नी सर्वेस यादव ग्राम हांसापुर (खुर्द) थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी की भैस दरवाजा पर बंधी थी भैस को अज्ञात 03 व्यक्तियो द्वारा चुराकर ले जाते की नियत से लेकर जाने लगे जब आवेदिका द्वारा देखा लिया गया तो भैस छोडकर भाग गये, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/2024 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। दिनांक 11.09.2024 को थानाध्यक्ष मनीष पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त समीम अहमद पुत्र मकबुल उम्र 30 वर्ष निवासी रेडहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को रेडहा मंदिर से 200 मीटर आगे के पास से समय 10.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।