देवल संवाददाता, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में महिला संगठन की जिलाध्यक्ष बबिता चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती व सरकार में हो रही महिला उत्पीड़नों को लेकर चर्चा की गई। बैठक का संचालन प्रेमशीला यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करती हुई सपा जिलाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहाकि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा करने वाली सरकार में रोज महिलाओं का उत्पीडन और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार में अपराधियों पर कोई अकुश नहीं है। विकास के नाम पर नगर में टूटी-फूटी सड़कें हैं, जिस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कासगंज में दीवानी गेट पर से महिला अधिवक्ता का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाती है, जो बेहद शर्मनाक और निर्दनीय है। आगे उन्होने कहाकि भाजपा आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। सपा लोकतन्त्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। वह सामाजिक न्याय और सद्भाव की पक्षधर है। सपा सामाजिक न्याय की लड़ाई शुरू से ही लड़ती आ रही है। सपा प्रदेश सचिव द्रौपदी पाण्डेय ने कहाकि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रतिदिन काम में आने वाली बस्तुओं की कीमतों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। चुनाव के दौरान जनता की वोट लेने के लिए भाजपा बड़ी-बड़ी लोक लुभावनी घोषणाएं करती हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद महंगाई बढ़ाकर जनता को छलने का काम करती है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस मौके पर प्रेमशीला यादव, आशिया खातून, संध्या राघवन, गीता गिरी, अनीता चौहान जिला सचिव, गुड्डन सचिव, सरोज चौहान, ऊषा देवी, पूनम सहित पदाधिकारी व सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।