आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन को स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहें।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वह मजबूत स्तंभ है जिस पर भाजपा खड़ी है। भाजपा में बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे ऊपर है आप सभी बूथ अध्यक्षों को अब चुनाव अपने हाथ में ले लेना है। आप सभी को सिर्फ अपने बूथ की चिंता करना है। आप ने बूथ जीत लिया तो हम सब चूनाव जीत लेंगे। देश बहुत महत्वपूर्ण मुकाम पर खड़ा है आप सभी बूथ अध्यक्षों का परिश्रम देश और आपके लोकसभा क्षेत्र की दिशा व दशा तय करेगा। आपने इससे पहले भी कठिन परिश्रम से उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को विजय दिलाने का काम किया है। इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ा राजनतिक दल बनी है। आप ने सदैव पार्टी का सम्मान बढ़ाया है । आप सभी को प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनाव के मुकाबले 370 मत बढ़ाने का काम करना है। सपा बसपा कांग्रेस चुनाव के चार महीने पहले बूथ अध्यक्ष की व्यवस्था करते हैं और उनकी यह व्यवस्था चुनाव के खत्म होते ही समाप्त हो जाती है। भाजपा ने बूथ अध्यक्ष को अपने पार्टी के संविधान में दर्जा दिया है। बूथ पर आयोजित होने वाले विभिन्न अभियानों कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे बूथ अध्यक्ष की समाज में पहचान बनती है उसका सेवा और राजनीतिक क्षेत्र में विकास होता है ।वह आगे चलकर मंडल से लेकर जिला स्तर प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है हमारा बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत के दम पर जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। अन्य दलो में ऐसी व्यवस्था नहीं है । सपा बसपा कांग्रेस का बूथ स्तर का कार्यकर्ता कभी उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता। भाजपा ने जो संकल्प लिया उसे पूर करने का काम किया हमारा संकल्प था कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटे , अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने उसे हमने पूरा किया । आप सभी संकल्पित होकर अगले बाइस दिनो तक अपने बूथ पर अपनी पूरी टीम के साथ मतदानों से घर घर सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का काम करिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, सचिदानंद सिंह, सांसद व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रि महामंत्री सुनील गुप्ता, अखिलेश मिश्रा गुड्डू,विनोद उपाध्याय संगीता आजाद, आजाद अनिमर्दन, जयनाथ सिंह, राम दर्शन यादव, पवन देव त्रिपाठी, ब्रजेश यादव, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, आशुतोष पाठक, बाबू राम चौहान, धन्नजय राय, सुरेन्द्र सिंह, अवनीश चतुर्वेदी , विनीत गौतम, योगेन्द्र यादव बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

