बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने आज (29 फरवरी) को फैंस के साथ एक बड़ी गुड़ न्यूज शेयर की है। इस खबर के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट करीना कपूर खान से लेकर कई स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।वरुण धवन-नताशा दलाल, ऋचा चड्ढा-अली फजल, के बाद अब बॉलीवुड के एक और पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।दरअसल, आज (29 फरवरी) को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर करते हुए इस बार की जानकारी दी कि यह कपल सितंबर 2024 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। इस पोस्ट के बाद फैंस और बॉलीवुड हस्तियों से कपल को बधाई मिलना शुरू हो गई।दीपिका और रणवीर के इस पोस्ट पर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुबारक'। प्रीति जिंटा ने लिखा, वाओ, बधाई'। न्यूली वेड रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ओएमजी... बधाई, बहुत खुश हूं'। माधुरी दीक्षित ने भी बधाई दी। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'तुम्हारा अब तक का बेस्ट प्रोडक्शन उत्पादन, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं