हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन का ट्रेलर रविवार को जारी किया गया था। 24 घंटे के अंदर ही इसने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर का खिताब अपने नाम कर लिया है। चलिए अब हम आपको बताते हैं इससे पहले किन-किन हॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर को सबसे ज्यादा देखा गया था।हॉलीवुड और मारवल स्टूडियो की अपकमिंग फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने 24 घंटे के अंदर ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। लोग इसके ट्रेलर को देखने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।चलिए अब हम आपको बताते हैं कि 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' से पहले किन फिल्मों के ट्रेलर को 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा गया था। इसमें 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' से लेकर एवेंजर्स तक शामिल है।