राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि जब अमेरिका जबान देता है तो उसका कुछ मतलब होता है। जब हम कोई वादा करते हैं तो हम उसे निभाते हैं और नाटो हमारे लिए पवित्र प्रतिबद्धता है। हालांकि ट्रंप इसे बोझ के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह नाटो को देखते हैं तो उन्हें अमेरिका और पूरी दुनिया की रक्षा करने वाला गठबंधन नहीं दिखता है।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को एक बार फिर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने हाल ही में अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणियों की खतरनाक बताते हुए कहा कि 74 साल पुराना यह संगठन अमेरिका के लिए पवित्र प्रतिबद्धता है।उन्होंने कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं और यदि पुतिन नाटो में शामिल किसी भी देश पर हमला करते हैं तो अमेरिका नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेगा। अभी हाल ही में दक्षिण कैरोलिना में एक रैली में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह नाटो सहयोगियों से अपना रक्षा खर्च बढ़ाने को कहेंगे अन्यथा उन देशों पर आक्रमण करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रोत्साहित करेंगे।राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि जब अमेरिका जबान देता है तो उसका कुछ मतलब होता है। जब हम कोई वादा करते हैं तो हम उसे निभाते हैं और नाटो हमारे लिए पवित्र प्रतिबद्धता है। हालांकि ट्रंप इसे बोझ के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह नाटो को देखते हैं तो उन्हें अमेरिका और पूरी दुनिया की रक्षा करने वाला गठबंधन नहीं दिखता है। वह नहीं समझते हैं कि नाटो स्वतंत्रता, सुरक्षा और राष्ट्रीय संप्रभुता के मूलभूत सिद्धांतों पर बना है। बाइडन ने ट्रंप की टिप्पणियों की नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रंप के लिए सिद्धांत मायने नहीं रखते हैं। उनके लिए सब कुछ लेन-देन है।