समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी के अखिल भारतीय प्रवास के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ तीन अलग अलग बैठक में शामिल हुआ हूं। लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं। भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं। लेकिन मूल रूप से एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग अलग नेताओं के लिए प्रवास बनाए हैं उसी के क्रम में मैं आजमगढ़ यूपी में हूं। लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रभारी, संयोजक से लेकर अन्य लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं। जो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उसका कुशलता के साथ निर्वहन कर रहा है। अयोध्या के बाद जो दृश्य बन रहा है उससे विकास का नया प्रतिमान बन रहा है। सौ करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या के लिए मोदी जी एक चेहरा बन कर सामने आया है। इसीलिए सभी तय कर चुके हैं कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता अपने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी सभी कार्यकर्ता अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लग जायेंगे।



