गुरुवार देररात घर में ही सोनू ने कमरे में तमंचे से सीने पर गोली मार ली मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पर तत्काल ही सीओ द्वितीय प्रियतोष त्रिपाठी व इंस्पेक्टर सुभाषनगर मदन मोहन चतुर्वेदी पहुंचे। शव के पास ही बेड पर तमंचा पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्र किये।बीमारी और नौकरी छूटने से अवसाद में सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे सोनू ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीने पर तमंचा सटाकर उसने गोली मारी। सुभाषनगर पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया है।सुभाषनगर के तिरुपति विहार कालोनी निवासी प्रेम प्रकाश पुलिस विभाग में दारोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। सुभाषनगर पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रकाश का छोटा बेटा सोनू फेफड़ों की बीमारी से परेशान था। उसका उपचार चल रहा था। इस बीच उसकी नौकरी भी छूट गई। जिससे वह परेशान चल रहा था।गुरुवार देररात घर में ही सोनू ने कमरे में तमंचे से सीने पर गोली मार ली, मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पर तत्काल ही सीओ द्वितीय प्रियतोष त्रिपाठी व इंस्पेक्टर सुभाषनगर मदन मोहन चतुर्वेदी पहुंचे। शव के पास ही बेड पर तमंचा पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्र किये। इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने बताया कि सोनू बीमारी व नौकरी छूटने के चलते अवसाद में था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।