भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है।कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है।उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है। भाजपा को भनक लगी है कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी खिलाफत कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा के आठवां उम्मीदवार उतारने की संभावना पर कयास लगाए जा रहे थे।