समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इटावा लायन सफारी के पास केदारनाथ की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे हैं। करीब 10 एकड़ में बन रहे इस मंदिर के लिए नेपाल से शालिग्राम की शिला मंगवाई गई है।मंगलवार को शालिग्राम शिला की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा, 'श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश-प्रदेश के लिए शुभ हो और जन जन के लिए कल्याणकारी हो, इस पावन कामना के साथ हृदय से स्वागत है।'
केदारनाथ की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे अखिलेश, नेपाल से लाई गई शालिग्राम शिला होगी स्थापित
फ़रवरी 13, 2024
0
Tags