गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर से मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर से आज दो शवों के मिलने की सूचना मिली है। एम्स नशा मुक्ति केंद्र के पास सड़क पर महिला और पुरुष का शव मिला है।कमला नेहरू नगर में एम्स के नशा मुक्ति केंद्र के बाउंड्री के बाहर आज सुबह एक महिला और पुरुष का शव मिला। दोनों के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है।मृतक महिंद्रा एंक्लेव के रहने वाले विनोद और दीपा हैं। पुलिस का कहना है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।आज सुबह करीब 7:15 बजे पुलिस को कमला नेहरू नगर में दो शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव मिले।