रतनपुरा। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों में अच्छी पकड़ रखने वाले एवं उनकी समस्याओं को लेकर लगातर संघर्ष करने वाले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घनश्याम सहाय को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/ जनजाति विकास परिषद के संरक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री मुकुल वासनिक की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने घनश्याम सहाय को उक्त जिम्मेदरी सौंपी है।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया ने आशा व्यक्त किया है।की उत्तर प्रदेश में घनश्याम सहाय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/ जनजाति विकास परिषद का संगठन काफी मजबूत होगा और वे अपने पद और जिम्मेदारी के अनुरूप संगठन को प्रभावी और क्रियाशील बनाएंगे।
