अशोक ठाकुर, कोपागंज।भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सचेत रहने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए आह्वाहन किया है।साथ ही नए पदाधिकारियों को पद देकर उनके कर्तव्यों का बोध कराया है।कोपागंज के रिवरिडीह निवासी हिमांशु राय को भारतीय जनता पार्टी ने कोपागंज मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।पूर्व मंडल अध्यक्ष ने असमर्थता जतायी थी जिसको देखते हुए पार्टी ने हिमांशु को कार्यकर्ताओं को संगठित करने और पार्टी के प्रति बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।कोपागंज पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर अतुल त्रिपाठी,हिमांशु राय,पवन कुमार,राघवेन्द्र सिंह बघेल,सुखराम चौहान,जनार्दन राजभर,संजीव गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
