आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश की सभी सीटों पर जीत के लिए जी जान लगाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में बनाई गई नीतियों और बताए गए रास्तों पर चलकर प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं को मेहनत कर एकजुट होकर सभी लोकसभा सीटों पर पूरी पार्टी कार्य करेगी और जीत हासिल करेगी। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, उनके पुत्र आशु, निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव समेत अन्य नेतागण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुनते हैं विद्या चौधरी व सुनीता सिंह ने क्या जानकारी दी।









