अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका के प्रतिष्ठित भारतवंशियों के एक समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए संधू ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि वे नियमित आधार पर भारत की यात्रा करते रहें।अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।अमेरिका के प्रतिष्ठित भारतवंशियों के एक समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए संधू ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि वे नियमित आधार पर भारत की यात्रा करते रहें।अपने 35 साल के शानदार करियर के बाद इस महीने के अंत में भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे संधू ने डिजिटल विदाई समारोह में करीब 200 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया। दो घंटे से ज्यादा समय तक चले कार्यक्रम में संधू ने कहा, 'आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके बच्चे भारत से जुड़े रहें और भारत की यात्रा करते रहें।'तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके बच्चे भारत से जुड़े रहें, वे भारत की यात्रा करें। अमेरिका में यहां कई अन्य समुदायों की तरह आप अपने जुड़ाव, अपने समूहों के जरिए यह सुनिश्चित कर सकते हैं क्योंकि आप सभी उनके भारत जाने का खर्च वहन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर बच्चों की सुरक्षा के संबंध में कोई दिक्कत आती है तो मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास आपकी मदद करेगा।