मऊ में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मनाई गई। विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। यह मानव श्रृंखला DCSK कॉलेज मोड़ से सैयद बाबा के स्थान होते हुए माधव होटल, भीटी चौक से सोनी धापा बालिका कॉलेज तक मानव श्रृंखला बनाई गई।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद मानव श्रृंखला को सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी शपथ दिलाई गई। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन संघर्ष के सम्बन्ध में मानव श्रृंखला को जानकारी प्रदान की गयी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी का जन्म 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था।