सलमान खान की मूवी टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के लिए तरस गयी है। रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की मूवी एनिमल ने आते ही टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस से लगभग सफाई कर दी है। टाइगर 3 की रिलीज को 29 दिन हो चुके हैं। हालांकि वीकेंड का फायदा भी मूवी को नहीं मिल रहा है। सलमान खान-कटरीना कैफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' की शुरुआत तो बहुत जोरदार हुई थी, लेकिन महीने भर से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दम तोड़ते हुए नजर आ रही है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' ने सलमान खान की फिल्म पर पूरी तरह से ग्रहण लगा दिया है।सिनेमाघरों में कई जगह तो मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म अब भी थिएटर में टिकी हुई है, लेकिन इसे ऑडियंस नहीं मिल रही है। सिनेमाघरों में जैसे-तैसे 29 दिन निकालने वाली 'टाइगर 3' की रविवार की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़ों को सुनकर सलमान खान के फैंस के होश उड़ सकते हैं।सलमान खान की फिल्मों के लिए साल 2023 ठीकठाक रहा है। उनकी ईद और दिवाली दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर नम्बरों से कुछ खास जगमगा नहीं सकी। टाइगर 3 से फैंस को ये पूरी उम्मीद थी कि ये फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उल्टा इस फिल्म की हालत रणबीर कपूर की 'एनिमल' के सिनेमाघरों में आने के बाद खराब हो गयी है।