नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए एक हमले में 16 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने रविवार को नाइजीरिया की सेना का हवाला देते हुए कहा कि एक हमले में सोलह लोग मारे गए है। हमले की यह घटना मुशू गांव में सामने आई है। हालांकि नाइजीरिया की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए एक हमले में 16 लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने रविवार को नाइजीरिया की सेना का हवाला देते हुए कहा कि एक हमले में सोलह लोग मारे गए है।समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-मध्य राज्य में चरवाहों और किसानों के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। हमले की यह घटना मुशू गांव में सामने आई है, जिसमें 16 लोगों की जान गई है। हालांकि, नाइजीरिया की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।बता दें कि नाइजीरिया का उत्तर-मध्य क्षेत्र कई जातीय और धार्मिक रूप से विविध भीतरी प्रदेशों में से एक है, यहां अंतर-सांप्रदायिक संघर्ष ने हाल के सालों में सैकड़ों लोगों की जान ली है।