वसुंधरा विकास समिति मेट्रो विस्तार संघर्ष समिति राष्ट्रीय सैनिक संस्था सफाई एक्सप्रेस सफाई मुहिम और आरडब्ल्यूए के 200 से अधिक लोग अनशन स्थल पर पहुंचे। लोगों की मांग है कि सरकारी अस्पताल सरकारी महिला डिग्री कालेज मेट्रो विस्तार मेला स्थल और स्टेडियम अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और अग्निशमन कार्यालय की स्थापना करना शामिल है।वसुंधरा स्थित अटल चौक पर स्थानीय लोगों ने स्कूल, अस्पताल, स्टेडियम सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सात दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अनशन में आरडब्ल्यूए, कई संगठन और सेवानिवृत्त लोग भी शामिल हुए। गत 10 सालों से इन मांगों को लेकर तरह-तरह से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।वसुंधरा विकास समिति, मेट्रो विस्तार संघर्ष समिति, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, सफाई एक्सप्रेस सफाई मुहिम और आरडब्ल्यूए के 200 से अधिक लोग अनशन स्थल पर पहुंचे। लोगों की मांग है कि सरकारी अस्पताल, सरकारी महिला डिग्री कालेज, मेट्रो विस्तार, मेला स्थल और स्टेडियम, अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और अग्निशमन कार्यालय की स्थापना करना है।यह अनशन सुबह साढ़े नौ बजे शाम साढ़े पांच बजे तक 31 दिसंबर तक चलेगा। पांच व्यक्ति प्रतिदिन नियमित रूप से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। पहले दिन 70 वर्ष से अधिक के विशन सिंह, सेनेवाल, भुवन चंद्र जोशी, विक्रम सिंह, लीला जोशी और कुसुम लता शर्मा अनशन पर बैठे। अन्य लोग धरने पर बैठे।वसुंधरा विकास समिति के पदाधिकारी युवी गर्ग, संतोष शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा और मेट्रो विस्तार संघर्ष समिति से अमित किशोर, गिरीश शर्मा और भूपेंद्र नाथ, राष्ट्रीय सैनिक संस्था से ज्ञान सिंह, चंदन कुमार, गोपाल सिंह, शिवराज सिंह, कृष्ण सिंह, भीम सिंह, रमेश नेगी और दान सिंह, वैशाली आरडब्ल्यूए से चंदन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।समिति के पदाधिकारी जेबी जैनी ने कहा वह 10 साल से वसुंधरा में मेला और स्पोर्ट कांप्लेक्स की मांग कर रहे हैं। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। संतोष शर्मा ने बताया कि लगातार पत्र लिखने और मुलाकात कर अपनी बात रखने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला।जिस वजह से उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मेट्रो विस्तार संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमित किशोर ने कहा चुनाव आते हैं जनप्रतिनिधि और अधिकारी अधिकारियों विकास के वादे कर देते हैं लेकिन चुनाव के बाद भूल जाते हैं।लोगों ने कहा कि विकास कार्य का जमीन पर नारियल फोड़कर शिलान्यास कर दिया जाता है। जमीन पर कोई काम नहीं होता है। जब तक मेट्रो की लाइन का पिलर बनना शुरू नहीं हो जाएगा तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। वसुंधरा में अस्पताल बनाने के लिए तीन जगह पर नारियल फोड़कर उद्घाटन किया जा चुका है लेकिन अभी तक एक भी ईंट नहीं रखी है।