आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखारे के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। आयरा ने अपने सोशल मीडिया पर केलवन सेरेमनी की कई फोटोज शेयर की हैं।बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) जल्द मंगेतर नुपुर शिखारे के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। बीते साल नवंबर में दोनों ने फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में इंगेजमेंट की थी। अब आयरा खान और नुपुर शिखारे के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।सोशल मीडिया पर आमिर खान की लाडली आयरा खान ने केलवन सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह परिवार के साथ रस्में निभाते हुए और जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं।सोशल मीडिया पर आयरा खान ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन फोटोज में आयरा महाराष्ट्रीयन लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने इस फंक्शन पर पिंक कलर की लहरिया साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने 'नोज रिंग' भी पहन रखी है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं, नुपुर शिखारे कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं।आयरा के होने वाले पति नुपुर महाराष्ट्रियन हैं, इसलिए महाराष्ट्रीयन शादी में केलवन सेरेमनी एक अहम फंक्शन है। केलवन सेरेमनी में दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले शादी से पहले पारंपरिक स्वादिष्ट खाने के लिए एक-दूसरे को अपने घर बुलाते हैं। इसके साथ ही पूजा होती है और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद के साथ गिफ्ट दिए जाते हैं।ऐसा बताया जा रहा है कि आमिर खान-रीना दत्ता की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखारे अगले साल 3 जनवरी को पहले कोर्ट मैरिज करेंगे। उसके बाद उदयपुर में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। इसके साथ ही दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग में तीन दिन तक फंक्शन चलेंगे।दोनों अपने परिवार के साथ केलवन सेरेमनी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को खाना खिला रहे हैं, तो एक फोटो में आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और नुपुर की मां प्रीतम शिखारे नजर आ रही हैं।