दिनांक 02.11.2023 को वादिनी मुकदमा/पीडिता द्वारा महिला थाना आजमगढ़ पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त 1. रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद यादव निवासी बासगांव थाना तरवां जिला आजमगढ उम्र 45 वर्ष ने दवा खिलाकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा 2,50000 रु0 /- मे विपक्षी 2. विपिन यादव पुत्र मुनकेश यादव निवासी बसखारी थाना सादात जिला गाजीपुर उम्र 21 वर्ष को शादी के नाम पर बेच दिया तथा विपक्षी विपिन ने दैह व्यापार कराकर गर्भपात कराया गया जिसके आधार पर महिला थाना आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 07/2023 धारा 376/328/313/373/372 भादवि0 व ¾ पास्को एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। दिनांक 06.11.2023 को थानाध्यक्ष नीतू मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद यादव निवासी बांसगांव चौराहा थाना तरवां जिला आजमगढ उम्र 45 वर्ष व 2. विपिन यादव पुत्र मुनकेश यादव निवासी बसखारी थाना सादात जिला गाजीपुर उम्र 21 वर्ष को ग्राम बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया