देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 400 केवीए गोला बाजार एवं ठाकुरद्वारा 630 केवी हनुमानगढी में आवश्यक अनुरक्षण और जर्जर एबीसी केबल बदलने के कार्य के चलते शनिवार, 10 अक्टूबर को बाईपास फीडर की विद्युत आपूर्ति सात घंटे बाधित रहेगी। इस दौरान पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। लालगंज तहसील विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बाईपास फीडर से जुड़े 400 केवीए ठाकुरद्वारा एवं 400 केवीए गोला बाजार 630 केवी हनुमानगढी में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जाना है। इसके तहत जर्जर एबीसी केबल बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती से गोला बाजार, ठाकुरद्वारा, सब्जी मंडी सहित संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि निर्धारित कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए आवश्यक पानी का पहले से इंतजाम कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
10 अक्टूबर को लालगंज में सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति जर्जर एबीसी केबल बदलने और मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी कटौती
अक्टूबर 09, 2026
0
Tags
