देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस (सम्भव) के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित जनपद के सभी नगरीय निकायों में जनसुनवाई आयोजित की गई। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अवर अभियंता राज कुमार राज ने की। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 3, चोपन में 6, ओबरा में 3, रेनुकूट में 5, पिपरी में 3, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार सभी निकायों में कुल 29 शिकायतें दर्ज की गई। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अवर अभियंता राज कुमार राज ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpg)