देवल संवाददाता, लालगंज (आजमगढ ) पण्डित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज मे नगरवासियो सहित राहगीरों को ठंडा पानी पीने के लिए 13 वाटर कूलर लगाए गए है। फोरलेन, हाइबे तिराहा, लोहिया नगर, भगवानपुर पर लगा वाटर कूलर खराब है पानी नही आता है। टिकरगार मस्जिद के बगल में लगा वाटर कूलर खराब है। हनुमानगढी में लगा वाटर कूलर खराब है। तहसील परिसर में सीओ आफिस के बगल मे लगा वाटर कूलर से नार्मल पानी आ रहा है। वही फोरलेन चौराहा टिकड़गाढ़ पर लगा वाटर कूलर सहित अन्य तीन वाटर कूलर नार्मल पानी दे रहा है। ईओ विनय शंकर अवस्थी ने बताया कि जितने भी वाटर कूलर खराब है और जहा नार्मल पानी आ रहा है एक दो दिन मे बन जायेगा क्यो की वाटर कूलर के मरम्मत का कार्य चल रहा है।
नगरवासियो सहित राहगीरों को ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर की जा रही मरम्मत
अप्रैल 16, 2026
0
Tags
