देवल संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) खनियरा रियो वर्ल्ड एकेडमी के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 के परीक्षा में फ़िर से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। 96.40 प्रतिशत अंक के साथ कौशिकी सिंह ने सोशल साइंस में 100 अंक तथा आईटी में 98 अंक की प्राप्ति के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं देवांश सेठ ने 93%, कृष्ण कांत दीक्षित तथा श्वेता चौहान ने 90% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतीक सिंह 88% कौमुदी सिंह 89% अंशिका मिश्रा ने 87% तथा हर्ष सिंह ने 84% अंक प्राप्त किया। कक्षा 10 के 49 बच्चों में से 20 बच्चों ने 80%से 90% के बीच अपने अंक सुरक्षित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अपर्णा सिंह ने सभी टॉपर्स को मिठाई खिलाकर उनका पुष्पहार से स्वागत किया।विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी बच्चों को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं।
बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में फ़िर से सर्वोच्च अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया
अप्रैल 16, 2026
0
Tags
