देवल संवाददाता, लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा, मुझे खुशी है कि हमारा डेलिगेशन उस परिवार से मिला। पांच लाख से हम लोगों ने मदद की। लेकिन, न्याय की बात अभी भी अधूरी है। परिवार को न्याय मिले और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जो झूठे मुकदमे लगे हैं, वह वापस लें।
प्रतापगढ़ में एक दलित बेटी के साथ कितना बड़ा हादसा हुआ, फतेहपुर में एक बेटी के साथ क्या हुआ और करने वाले भारतीय जनता पार्टी के संगठन की पदाधिकारी हैं। इन्हें मुख्यमंत्री खुद बचा रहे हैं इसलिए बचा रहे हैं क्योंकि उनका ही स्वजातीय है।
"क्या आपको दिखाई नहीं देता कि इलेक्शन कमिश्नर के परिवार के लोग कहां-कहां पोस्ट हो रहे हैं। क्या आगरा नोएडा में ऐसे ही पोस्टिंग मिल जाती है? क्या परिवार से संबंध नहीं होगा तो डीजीपी बन जाओगे। हमारे मुख्यमंत्री जी अपने आप को योगी कहते हैं, क्या यही सनातनी परंपरा है कि एक पूजनीय शंकराचार्य जी का अपमान होगा। अंत में सब मरोगे इसलिए कम से कम लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ जाओ।
.jpeg)