देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान राजस्व एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की जांच गुणवत्तापूर्ण और तथ्यपरक ढंग से की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
.jpg)