देवल संवाददाता, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 205/25 धारा 305(a), 331(1) से संबंधित वांछित अभियुक्त *सुशाल भारती पुत्र रमेश राम* नि0 ग्राम बठना थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को मुखबिर सूचना के आधार पर *टोडरपुर बाईपास से* गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः –* सुशाल भारती पुत्र रमेश राम नि0 ग्राम बठना थाना बरेसर जनपद गाजीपुर, उम्र 24 वर्ष ।
*बरामदगी –* 01 अदद स्मार्ट टीवी
*आपराधिक इतिहासः –*
1.मु0अ0सं0 205/25 धारा 305(a), 331(1) BNS थाना बरेसर जनपद गाजीपुर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः –*
1.उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय थाना बरेसर जनपद गाजीपुर ।