देवल संवाददाता, गाजीपुर। बापू महाविद्यालय और कृष्ण सुदामा पीजी कालेज मरदापुर सादात में आयोजित सात दिवसीय विशेष रासेयो शिविर रविवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अतिथियों ने एनएसएस की महत्ता और उपयोगिता बताते हुए शिविर में दी गई जानकारी को आत्मसात करने का अपील किया। वहीं छात्र छात्राओं ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बापू महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेखाधिकारी उमेश चंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना अंजू यादव एवं स्वागत गीत अंशिका ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य “मैं नहीं आप” की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से हेडगेवार नगर क्षेत्र में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि रासेयो शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करता है। शिविर के दौरान हेडगेवार नगर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता रैली, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं ग्राम स्वावलंबन संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले 5 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं 10 शिविरार्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में सत्या चौहान और निशा राजभर ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपना भाषण भी प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य/कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ त्रिवेणी सिंह ने प्रस्तुत किया। दूसरी तरफ कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर के उप निदेशक इंजीनियर धर्मेन्द्र यादव, प्राचार्य श्रीकांत यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एकरामुल्लाह, डा. अनिल कुमार राय, सुशीला यादव, श्वेता पाण्डेय, हरिशंकर मिश्रा, कैलाश यादव, डा. शिवकुमार यादव सहित शिक्षक एवं दो यूनिट में शामिल 200 शिविरार्थी मौजूद रहे।
कृष्ण सुदामा और बापू महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न
मार्च 01, 2026
0
Tags