इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर फिर एक बार हमला किया है। यह हमला ईरान के लीडरशिप कंपाउंड पर किया गया है। इजरायली सेना का दावा है कि यह ईरानी शासन का सेंट्रल और अहम हेडक्वार्टर है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बयान जारी करते हुए कहा, सोमवार रात इजराइली एयर फोर्स ने सटीक इंटेलिजेंस पर कार्रवाई करते हुए, तेहरान के बीच में ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड के अंदर की सुविधाओं पर हमला किया और उन्हें खत्म कर दिया।
इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान पर किए हमले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। आईडीएफ ने बताया, 'ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड- सेंट्रल हेडक्वार्टर खत्म कर दिया गया है।'
आईडीएफ ने आगे बताया, 'यह कमांड हेडक्वार्टर ईरान की सबसे ज्यादा सुरक्षित जगहों में से एक था। जिस कंपाउंड में शासन का सबसे सीनियर फोरम था, उस पर IAF ने सटीक इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके रातों-रात हमला किया।'
IDF ने इस हमले में ईरान को हुए नुकसान के बारे में आगे लिखा, 'इस आतंकी शासन के पीछे के लीडर्स और जिस हेडक्वार्टर में वे बैठे थे, उन्हें खत्म कर दिया गया है।'