देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर शक्तिनगर स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और जयकारों व भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विशेष साज-सज्जा से सुसज्जित मंदिर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही तथा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी गई। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला और नवमी का पर्व शक्तिनगर में शांति, सुरक्षा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
.jpeg)