देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने अपने कार्यालय में विधानसभा दुद्धी क्षेत्र के आदिवासी समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर आरक्षण के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा किया। बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं में आरक्षण का समुचित लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें उनका हक दिलाना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में बबई सिंह मरकाम, मोहर लाल खरवार, अमर सिंह, राम नारायण गोड़, देव साय उरेती, राम लखन गोड़, रमाशंकर गोड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और आगे भी इस तरह की बैठकें आयोजित करने पर सहमति जताई।
.jpeg)