कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अयोध्या के मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा विद्युत वितरण खंड टाण्डा एवं अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अनपेड HV-2, LMV-2 (कमर्शियल/पावरलूम), LMV-4 एवं LMV-6 श्रेणी के उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, बिलिंग व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। राजस्व वसूली लक्ष्य के मुकाबले कम प्रगति पर मुख्य अभियंता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अभियंताओं एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि मार्च माह के शेष दिनों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर बकाया वसूली सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।मुख्य अभियंता ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बकाया बिजली बिल समय से जमा करें, ताकि उनका कनेक्शन विच्छेदित न हो और उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलती रहे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अंबेडकरनगर ई० रजनीश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता टाण्डा ई० मोहित कुमार, अधिशासी अभियंता अकबरपुर ई० प्रेमचंद सहित अन्य अभियंता एवं अवर अभियंता मौजूद रहे।अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अवकाश के दिन भी राजस्व वसूली का कार्य जारी रखा गया।
टाण्डा व अकबरपुर में विद्युत विभाग का औचक निरीक्षण, राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश
मार्च 30, 2026
0
Tags
