कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना जहांँगीरगंज के मखदूमपुर गांँव की बतायी गयी एक मिनजुमला नंबर के सरकारी भूमि पर बगैर किसी अनुमति के डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए की जा रही नींव की खुदाई के दौरान दो पक्षों के बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले के अधिकारी मौके पर पहुंँच गए.उन्होंने शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौके पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले गए.इसके साथ ही दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी गयी कि जब तक उक्त मामले में कोई वैधानिक प्रक्रिया का सहीं निर्णय नहीं ले लिया जाता तब तक मिनजुमला नंबर की बतायी गयी सरकारी जमीन पर कोई नया कार्य नहीं करवाया जा सकता.बताया जाता है कि गांँव की अनुसूचित बस्ती के कुछ लोग रविवार की सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की नयी प्रतिमा स्थापित करने के लिए बगैर किसी अनुमति के एक मिनजुमला नंबर के सरकारी भूमि के नींव की खुदाई कर रहे थे.बताया गया है कि उनके द्वारा जिस जगह प्रतिमा स्थापित करने के लिए नींव की खुदाई की जा रही थी उसी के ठीक बगल में डीह बाबा का धार्मिक स्थल भी है.जहांँ गांँव के लोग पूजन अर्चन करते हैं.डीह बाबा की प्रतिमा के पास डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगना गांँव की दूसरी जातियों को नागवार गुजरा जिसका उनके द्वारा विरोध किया जाने लगा इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया.मामला तूल पकड़ता कि इसी बीच एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी जहांँगीरगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अलावा राजेसुल्तानपुर आलापुर समेत अन्य थानों की पुलिस.पीएसी तथा महिला पुलिस बल मौके पर पहुँचा. अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर गांँव में पीएसी बल की तैनाती की गयी है.।
बगैर अनुमति के डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाए जाने के प्रयास में दो पक्षों के बीच तनाव!
मार्च 22, 2026
0
Tags