आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर - रसोई गैस की सिलेंडर की भारी किल्लत और उसके मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समझ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे, जुमलों और नाकामियों की सजा झेल रहा है, हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लम्बी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है, एक तरफ सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है किन्तु सच्चाई यह है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियो पर भारी भीड़ लगी हुई है और लोगो के घरों में चूल्हे नहीं जल रही है। कांग्रेस नेता डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आपदा के समय में एलपीजी रसोई गैस और कामर्शियल सिलेंडरों की मूल्य में भारी बढ़ोत्तरी करके मोदी सरकार ने जनता के पाकेट पर डाका डालने का काम किया है। प्रमोद सिंह ने कहा कि गैस बुकिंग टोल-फ्री नम्बर काम करना बंद कर दिया है।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि देश में जब से भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देशवासियों को लाइन में ही खड़ा होना पड़ रहा है, यह सरकार जनता को सहूलियत और सुविधाएं देने में विफल साबित हो गयी है। आरिफ खान ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि यदि दावे सही है तो गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ और लोगों की लाइनें क्यौ लगी हुई है, जनता अपना काम धाम छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए दौड़ रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, विनय तिवारी, सभासद शाहनवाज मंजूर, इरशाद खान राजू,शाशंक शेखर तिवारी, अनिल दूबे आज़ाद, राजकुमार गुप्ता ,अजय सोनकर ,मोहम्मद सद्दाम ,रईस अहमद ,शब्बू भाई मोहम्मद ताहिर, रोहित सोनकर, रिजवान अब्बास, अरविन्द यादव, जय प्रकाश मिश्रा, प्रवेश निषाद, शैलेंद्र यादव, विनय मिश्रा, सुरेश चंद दुबे, जब्बार सलमानी, दयाशंकर पटेल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे!
रसोई गैस की किल्लत और मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मार्च 16, 2026
0
Tags