देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के निर्देशन में की गई। बुधवार को उपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खलियारी बाजार में उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दरमा पहाड़ी मोड़ तिराहे के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 4 किलोग्राम अवैध गांजा, 4,100 रुपए नगद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस मामले में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 34/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खुर्शीद उम्र 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद अली निवासी खुटहनिया थाना करमा के रूप में की गई है।
.jpeg)