देवल संवाददाता, मऊ। जिले के घोसी स्थित 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय टड़ियाव में बुधवार को ‘नो स्मोकिंग डे’ के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों,पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों,मरीजों और उनके तीमारदारों को तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोगों को तंबाकू त्यागने के लिए प्रेरित किया गया।11 मार्च 2026 को ‘नो स्मोकिंग डे’ के अवसर पर 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय टड़ियाव,घोसी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मऊ के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टरों,पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों,मरीजों एवं उनके तीमारदारों को तंबाकू सेवन और धूम्रपान से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों, उसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों तथा तंबाकू छोड़ने के बाद होने वाले सकारात्मक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कोटपा अधिनियम 2003 की विभिन्न धाराओं, उसके प्रावधानों और तंबाकू निषेध नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय टड़ियाव के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश चंद्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तंबाकू के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने सभी को तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने की शपथ दिलाई, जिसमें अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. प्रदीप कुमार (फिजिशियन),डॉ. पी.के. सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ. दीपक मिश्रा (फिजिशियन),डॉ. मुनजम, डॉ. सुजीत मिश्रा,डॉ. सूरज चौधरी, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के काउंसलर वीरेंद्र यादव,सोशल वर्कर लक्ष्मीकांत दुबे तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें,ताकि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
‘नो स्मोकिंग डे’ पर तंबाकू के खिलाफ जगा जागरूकता का अलख,अस्पताल में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
मार्च 11, 2026
0
Tags