आमिर, देवल ब्यूरो ,मड़ियाहूं। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं के तत्वावधान में शाही कटरा स्थित परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राशिद अली हाशमी ने किया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया वहीं पर मगरिब की आजान 6:09 पर जैसे ही सुनाई दिया सभी रोजेदारों ने रोजा खोल रोजा खोलने के बाद हाफिज इतेशाम ने नमाज अदा कराई हाफिज ने अपने दुआ में देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी हिंदू मुस्लिम सिख सभी ने एक साथ रोजा खोल गंगा जमुना तहजीब देखने को मिला और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
इफ्तार पार्टी में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंदू सिंह, आरिफ हबीब, तहसील अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राजू ईशा फारूकी, धर्मेंद्र सेठ, नसीम अहमद प्रदीप जायसवाल, सिकंदर अंसारी,अत्ताउल्लाह खान, गयासुद्दीन अंसारी जलालुद्दीन अंसारी, मंसूर आलम अंसारी, मंजूर हसन, मकसूद हसन, मेराजुद्दीन डॉक्टर शिवली इजहार अहमद गुड्डू, डॉक्टर आलम, डॉक्टर सारिक नदीम, डॉक्टर शाहनवाज आलम, सरदार रामी सिंह,सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।