आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर क्षेत्र के जंगी महाविद्यालय असबरनपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एन एस एस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केराकत के विधायक एवं पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान स्वयंसेवकों की टोली को प्रातः दश बजे प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर, त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सरोज ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाकर, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देना चाहिए।उक्त
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूबेदार वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मीताराम पाल ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से छेदीलाल सरोज, प्रेम प्रकाश यादव, विनोद कुमार यादव डॉ धर्मेंद्र कुमार मौर्य डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव रविकेश कुमार मौर्य वरिष्ठ महिला प्रवक्ता धनशीला यादव, अर्चना यादव, नीलम यादव, सविता यादव एवं आरती यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।